जयपुर में एक मेडिकल परीक्षा में नकल का खेल बेनकाब हुआ है. लाखों रूपये में 45 छात्रों को नकल से पास करवाने की प्लानिंग की गई थी, हाई-प्रोफाइल नकल गैंग का पर्दाफाश करते हुए मामा-भांजे और चाचा-भतीजे की दो अलग-अलग गैंगों को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में दो कॉलेजों के संचालक, एचओडी और लेक्चरर तक शामिल पाए गए.