राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-भटिंडा रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में रेलवे ट्रैक के सीमेंट स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि यह धमाका ट्रेन गुजरने के बाद हुआ, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एटीएस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी. सीमावर्ती इलाका होने के कारण आतंकी साजिश और तस्करी के एंगल से भी मामले की गहन जांच की जा रही है.