जयपुर में आमेर महल के पास एक टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मनीष की मौत की सूचना आमेर पहुंचते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया. स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और गाइड समुदाय ने घटना के विरोध में बाजार बंद करवा दिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. देखें.