कोटा: संपत्ति विवाद के बाद जान देने पानी की टंकी पर चढ़ा पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

कोटा में संपत्ति विवाद के बाद पूरा परिवार जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया. हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों के समझाने और विवाद के निपटारे का आश्वासन मिलने के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. प्रशासन ने मौके पर तहसीलदार को बुलाकर उसकी समस्या की सुनवाई कराई.

Advertisement
पानी टंकी पर जाने देने पहुंचे परिवार की पुलिस ने बचाई जान पानी टंकी पर जाने देने पहुंचे परिवार की पुलिस ने बचाई जान

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 24 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

राजस्थान के कोटा में संपत्ति विवाद के बाद पूरा परिवार खुदकुशी के इरादे से पानी की टंकी पर चढ़ गया. घटना काला तालाब इलाके की है. परिवार में संपत्ति को लेकर पहले से विवाद था जिसका समाधान नहीं निकल पा रहा था.

प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए परिवार ने ये तरीका चुना था. जब पूरे परिवार के पानी टंकी पर चढ़ जाने की खबर पुलिस और प्रशासन को मिली तो मौके पर कई अधिकारी पहुंचे और परिवार को विवाद के निपटारे का आश्वासन देकर नीचे उतारा.

Advertisement

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में परिवार के खुदकुशी की कोशिश की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई. परिवार करीब 2 घंटे तक पानी की टंकी पर रहा और अपनी मांगों को पूरा करने की डिमांड करता रहा. 

बताया जा रहा है कि काला तालाब निवासी विष्णु सुमन पारिवारिक परेशानियों के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया था. यह भी सामने आया है कि इन लोगों के बीच संपत्ति का विवाद भी चल रहा है. पुलिस प्रशासन ने समझाने के बाद परिवार को नीचे उतारा और तहसीलदार के सामने पेश किया. इसके बाद परिवार के लोगों को बुलाकर समझौता कराया गया.

दरअसल विष्णु के दो भाई हैं, रमेश और चंद्र प्रकाश जिसमें वो सबसे छोटा है. उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद उन्हें यह जानलेवा कदम उठाया था. हालांकि पुलिस ने समय पूरे परिवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

Advertisement

रेस्क्यू टीम को भी पुलिस ने सूचना दी थी लेकिन उससे पहले ही परिवार को समझाकर नीचे उतरने पर राजी कर लिया था. बता दें कि पीड़ित विष्णु सुमन, सुमन नगर में पत्तल-दोने की दुकान लगाते हैं और अपने बीच वाले भाई चंद्र प्रकाश सुमन के साथ रहते हैं. वहीं उनका एक भाई अलग रहता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »