सरसों तेल लेकर जा रहे टैंकर में हुआ छेद ... लूटने के लिए बर्तन लेकर टूट पड़े ग्रामीण, Video

राजस्थान के टोंक में NH-52 पर ट्रक की टक्कर से सरसों तेल टैंकर में छेद हो गया और हजारों लीटर तेल बहने लगा. जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी, तो वे बर्तन लेकर तेल भरने पहुंच गए. सूचना मिलते मेहंदवास थाना पुलिस पहुंची, फिर भी लोग तेल ले जाते रहे. चालक के अनुसार 8–10 टन तेल बह गया.

Advertisement
बर्तन लेकर उमड़ी भीड़.(Photo: Manoj Tiwari/ITG) बर्तन लेकर उमड़ी भीड़.(Photo: Manoj Tiwari/ITG)

मनोज तिवारी

  • टोंक,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

राजस्थान के टोंक जिले में टोंक-देवली एनएच-52 पर दाखिया गांव के पास शनिवार को सरसों के तेल से भरे एक टैंकर और ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर के साइड हिस्से में बड़ा छेद हो गया और देखते ही देखते उसमें से तेल की तेज धारा बहने लगी. दृश्य ऐसा था मानो टैंकर में नल लगा दिया गया हो और लगातार तेल निकल रहा हो.

Advertisement

तेल बहता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. जिसके हाथ में जो भी बर्तन मिला, वह उसमें तेल भरने लगा. कुछ ही समय में मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और टैंकर से निकलते तेल को भरकर ले जाने लगे.

यह भी पढ़ें: चोटी पकड़कर बाइक पर बैठाया, फिर गिर गए दोनों...टोंक में सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्राम

ग्रामीण केवल टैंकर से ही नहीं बल्कि सड़क और साइड में बने गड्ढों में जमा तेल को भी अलग-अलग बर्तनों में भरते नजर आए. इस दौरान तेल की धारा लगातार बहती रही और लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई.

पुलिस पहुंची, फिर भी चलता रहा तेल भरने का सिलसिला

घटना की जानकारी मिलते ही मेहंदवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण तेल भरते रहे और काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा.

Advertisement

देखें वीडियो...

लोगों ने तेल भरना तब बंद किया जब टैंकर में छेद के स्तर तक मौजूद पूरा तेल बहकर बाहर निकल गया. तब तक हजारों लीटर तेल सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल चुका था.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सड़क पर तेल फैलने से स्थिति भी अव्यवस्थित हो गई.

चालक ने बताई दुर्घटना की वजह

टैंकर चालक के अनुसार वह कोटा से सरसों का तेल भरकर कोटा के लिए रवाना हुआ था. दाखिया गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टैंकर को साइड से टक्कर मार दी, जिससे टैंकर में बड़ा छेद हो गया.

चालक ने बताया कि इस हादसे में लगभग 8 से 10 टन सरसों का तेल बहकर बेकार हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोग अपने साथ भरकर ले गए.

यह घटना टोंक-देवली एनएच-52 पर दाखिया मोड़ के पास हुई, जहां हादसे के बाद काफी देर तक भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement