बूंदी: चोरों ने 65 तोला सोना, 25 किलो चांदी और 6 लाख की नकदी पर किया हाथ साफ, घटना CCTV में कैद

राजस्थान के बूंदी जिले के दुगारी कस्बे में नववर्ष के दौरान अज्ञात चोरों ने 65 तोला सोना, 25 किलो चांदी और 6 लाख रुपये नकद चुरा लिए. परिवार की गैर-मौजूदगी में हुई यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

भवानी सिंह

  • बूंदी,
  • 02 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवा थाना क्षेत्र के दुगारी कस्बे में नए साल का जश्न मनाने बाहर गए एक परिवार के घर पर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया. यह घटना 1 जनवरी की रात करीब 1:45 बजे की है. चोर घर में घुसे और वहां रखे 65 तोला सोने के आभूषण, 25 किलो चांदी और 6 लाख रुपये  नकद चुरा ले गए. चोरी का यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर घर में दाखिल होते हुए नजर आ रहे हैं. वो पहले घर की रेकी करते हैं और फिर कमरों में घुसकर बहुमूल्य सामान चुरा लेते हैं. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बड़े आराम से फरार हो गए.

चोरों ने दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम 

नववर्ष मनाने बाहर गए परिवार जब सुबह घर लौटे, तो घर के टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही नैनवा थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और चोरों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना के बाद अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »