राजस्थान के ब्यावर में ट्रेलर और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर, वाहनों में लगी आग, 2 की मौत

राजस्थान के ब्यावर शहर के अजमेर रोड बाईपास स्थित एक रिसोर्ट के पास एक ट्रेलर पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर में जा घुसा, जिसके कारण भीषण आग लग गई. इस हादसे के दौरान टैंकर में फंसने से दो लोगों की जिंदा झुलसने से मौत हो गई. वहीं हादसे में ट्रेलर चालक और कॉलोनी की एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Advertisement
राजस्थान के ब्यावर में भीषण एक्सीडेंट राजस्थान के ब्यावर में भीषण एक्सीडेंट

aajtak.in

  • ब्यावर ,
  • 17 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

राजस्थान के ब्यावर शहर में भीषण हादसा हुआ है. शहर के अजमेर रोड बाईपास स्थित एक रिसोर्ट के पास एक ट्रेलर पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर में जा घुसा, जिसके कारण धमाका हुआ. इस दौरान दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. साथ ही ट्रेलर चालक भी इस आग में झुलस गए.

Advertisement

इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थ के उछलने से आसपास से गुजरने वाले दो अन्य वाहनों मे भी आग लग गई. साथ ही सड़क किनारे बसी कॉलोनी के करीब 10 से 15 मकानों और दुकानों में भी आग लग गई. 

हादसे की जगह पर लगी भारी भीड़

अचानक हुए धमाके से लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए, वहां टैंकर और ट्रेलर से लगी आग की लपटें करीब दो किलोमीटर तक की दूरी तक नजर आने लगीं. टैंकर और ट्रेलर में आग लगने के बाद रास्ता जाम हो गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.

दो की मौत, 2 घायल

टैंकर में फंसने से दो लोगों की जिंदा झुलसने से मौत हो गई. वहीं हादसे में ट्रेलर चालक और कॉलोनी की एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Advertisement

काफी भीषण थी आग

जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि श्री सीमेंट कंपनी, अजमेर से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं. 

वहीं घटना की जानकारी के बाद एसडीएम मृदुल सिंह, सदर सीआई चेनाराम बेडा, सीओ मसूदा ईश्वर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. शहर में हुई इस आगजनी की घटना ने 6 साल पहले नंदनगर स्थित एक भवन में शादी समारोह में गैस दुखांतिका की याद ताजा कर दी. आग की घटना के बाद अजमेर कलेक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया.

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को मुंबई से दिल्ली के लिए अनाज भरकर जा रहा ट्रेलर अजमेर रोड पुलिया के पास से गुजर रहा था. तभी अचानक से टैंकर और ट्रेलर आमने-सामने से भिड़ गए. जिसके कारण दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. इसके बाद हादसा हुआ. 

(इनपुट- यतिन पिपावत)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »