राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत, छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर किया प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर (पीजी) का 21 वर्षीय छात्र विकास यादव स्विमिंग पूल में तैराकी की क्लास ले रहा था और शाम के बैच में शामिल था. इस दौरान वह डूब गया. शाम की तैराकी कक्षाओं के दौरान विकास के कुछ दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए.

Advertisement
राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूल में छात्र की डूबकर मौत हो गई (प्रतीकात्मक तस्वीर) राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूल में छात्र की डूबकर मौत हो गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 28 जून 2024,
  • अपडेटेड 2:55 AM IST

राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति के आवास के बाहर गुरुवार रात सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. एक छात्र की कथित तौर पर यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और कार्रवाई को लेकर कुलपति के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया.

पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर (पीजी) का 21 वर्षीय छात्र विकास यादव स्विमिंग पूल में तैराकी की क्लास ले रहा था और शाम के बैच में शामिल था. इस दौरान वह डूब गया. शाम की तैराकी कक्षाओं के दौरान विकास के कुछ दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए.

Advertisement

इसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी के कुलपति के आवास का घेराव किया और आरोप लगाया कि लाइफ गार्ड ने समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की और घटना के समय कोई कोच मौजूद नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप यादव पूल में डूब गया. आंदोलनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और कुप्रबंधन का आरोप लगाया.

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा. राजस्थान के नीम का थाना जिले का रहने वाला विकास यादव एक छात्रावास में रहता था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »