मां की मौत के बाद पिता करने लगा नाबालिग बेटी से रेप, दो बार कराया गर्भपात

चूरू में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग ने बताया कि विरोध करने पर पापा जान से मारने की धमकी देते हैं. इस दौरान करीब दो साल पहले वो प्रेगनेंट हो गई थी. जिस पर आरोपी पिता ने बाजार से लाकर गर्भ गिराने की गोली भी खिला दी. जिससे उसकी तबियत काफी बिगड़ गई थी.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

विजय चौहान

  • चूरू ,
  • 24 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

राजस्थान के चूरू से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से पिता इस घिनौने काम को अंजाम दे रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी की मौत के बाद से बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था. आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि नाबालिग लड़की के मामा ने रिपोर्ट दी है कि 21 अगस्त को उसकी भाभी के पास चूरू से नाबालिग भांजी का कॉल आया और उसने बताया कि वर्ष 2020 में मां की मौत हो गई थी. मां की मौत के 15 दिन बाद से ही पिता उसके साथ गलत काम कर रहे हैं.

पिता ने कई बार नाबालिग बेटी के किया दुष्कर्म 

नाबालिग ने बताया कि विरोध करने पर पापा जान से मारने की धमकी भी देते हैं. इस दौरान करीब दो साल पहले वो प्रेगनेंट हो गई थी. जिस पर आरोपी पिता ने बाजार से लाकर गर्भ गिराने की गोली भी खिला दी. जिससे उसकी तबियत काफी बिगड़ गई थी. बावजूद इसके पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.

Advertisement

पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

20 अगस्त को पिता ने उसके साथ मारपीट की और 21 अगस्त की रात भी उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी  पिता के खिलाफ आईपीसी व पॉस्को की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »