मां मर गई... लेकिन पेंशन 'जिंदा' रही! गर्लफ्रेंड और बैंक मैनेजर संग बेटे ने रची ₹6.30 लाख की साजिश

जयपुर में एक बेटे ने मां की मौत के बाद उसे कागजों में जिंदा दिखाकर एसबीआई से 6.30 लाख रुपये की पेंशन हड़प ली. इस फर्जीवाड़े में उसकी गर्लफ्रेंड और बैंक मैनेजर भी शामिल रहे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Advertisement
गर्लफ्रेंड संग युवक ने रची 6 लाख की साजिश (Photo: itg) गर्लफ्रेंड संग युवक ने रची 6 लाख की साजिश (Photo: itg)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

राजस्थान के जयपुर में लालच और धोखाधड़ी की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक बेटे ने अपनी मृत मां को कागजों में जिंदा दिखाकर एसबीआई बैंक से 6.30 लाख रुपए की पेंशन हड़प ली. आरोप है कि इस पूरे खेल में उसकी गर्लफ्रेंड और बैंक मैनेजर भी बराबर के साझेदार बने.

मामले का खुलासा होने के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर सिराज अहमद कुरैशी, आरोपी लालचंद और उसकी गर्लफ्रेंड खुशबू दीक्षित उर्फ नेहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

Advertisement

जवाहरनगर थानाधिकारी सरला यादव ने बताया कि आरोपी लालचंद की मां शांति देवी का 2 मई 2021 को निधन हो चुका था. इसके बावजूद उन्हें जीवित बताकर फर्जी जीवित प्रमाण पत्र तैयार कराया गया और एसबीआई के तत्कालीन बैंक कर्मी की मिलीभगत से नगर निगम की पेंशन लगातार खाते में आती रही. इसके बाद एटीएम और अन्य माध्यमों से करीब 6.30 लाख रुपए निकाल लिए गए. पुलिस के अनुसार लालचंद ने अपनी गर्लफ्रेंड खुशबू दीक्षित के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और बैंक के तत्कालीन कर्मचारी सिराज अहमद कुरैशी की मदद से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया.

दरअसल इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश तब हुआ, जब 9 जनवरी को एसबीआई की राजापार्क शाखा के प्रबंधक तपिश श्रीवास्तव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच में नगर निगम के मृत्यु प्रमाण पत्र से शांति देवी की मौत की पुष्टि हुई. इसके बाद सामने आया कि मौत के बाद भी पेंशन जारी रही और फर्जी जीवित प्रमाण पत्र के आधार पर रकम निकाली जाती रही. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

Advertisement

 


 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »