जयपुर मेट्रो फेज 2: सीएम भजनलाल आज करेंगे भूमि पूजन, करोड़ों की लागत से बनेगा 41KM लंबा कॉरिडोर

सीएम भजनलाल शर्मा सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में 13,037 करोड़ रुपये की जयपुर मेट्रो फेज 2 परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. इस योजना के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा.

Advertisement
जयपुर मेट्रो फेज-2 का सीएम करेंगे भूमि पूजन. (Photo- ITGD) जयपुर मेट्रो फेज-2 का सीएम करेंगे भूमि पूजन. (Photo- ITGD)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में 13,037 करोड़ रुपये की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज 2 परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. ये प्रोजेक्ट मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक करीब 41 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का विकास करेगी. इस परियोजना में कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे.

जयपुर मेट्रो फेज 2 कॉरिडोर बनने से शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों तक लोगों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी. इस नए रूट के जरिए जयपुर एयरपोर्ट, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, एसएमएस अस्पताल, राज्य सचिवालय, कलेक्ट्रेट, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा और बी2 बाईपास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक पहुंचना बहुत सुगम हो जाएगा.

इस परियोजना के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक लगभग 41 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. इस पूरे रूट पर कुल 36 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत का वहन केंद्र सरकार और राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 50:50 के समान अनुपात में किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस परियोजना को जयपुर के विकास में मील का पत्थर बताया है. भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मेट्रो फेज-2 के निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »