IAS टीना डाबी ने सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5 बार झुकाया सिर, BJP नेता बोले- अच्छा काम कर रही हो

राजस्थान के बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी और बीजेपी नेता सतीश पूनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आईएएस टीना डाबी सतीश पूनिया के आगे 7 सेकेंड में 5 बार सिर झुकाती हुई नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं.

Advertisement
कलेक्टर टीना डाबी ने सतीश पूनिया के आगे जोड़े हाथ कलेक्टर टीना डाबी ने सतीश पूनिया के आगे जोड़े हाथ

aajtak.in

  • बाड़मेर,
  • 24 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ लोग आईएएस टीना डाबी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

बीजेपी नेता के आगे 5 बार झुकाया सिर

दरअसल जब बीजेपी नेता सतीश पूनिया अपने जन्मदिन के मौके पर बाड़मेर पहुंचे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में तारीफ करते हुए बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी से कहा, 'दादागिरी करके सफाई करवा रहे हो, बाड़मेर भी इंदौर जैसा हो जाएगा.'

Advertisement

इस दौरान जो वीडियो सामने आया है उसमें IAS टीना डाबी ने सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5 बार सिर झुकाया है. इस पर उनके साफ-सफाई वाले काम को लेकर बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने उनसे कहा कि आप अच्छा काम कर रही हो.

दो धड़ों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कुछ लोग टीना डाबी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं.

ज्यादातर लोगों ने टीना डाबी के इस वीडियो और उनके काम को शानदार बताया है जबकि एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो की आलोचना करते हुए लिखा, 'किसी पॉलिटिशियन के आगे यूं एक IAS का झुकना शोभा नहीं देता है.

वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा 'अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच ऐसा माहौल हो तो विकास अच्छा होता है.'

Advertisement

सतीश पूनिया ने क्या कहा?

बता दें कि सतीश पूनिया राजस्थान में बीजेपी के बड़े नेता हैं और वो प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मौजूदा वक्त में वो हरियाणा के प्रभारी हैं जहां बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है.

अपने जन्मदिन के मौके पर सतीश पूनिया ने सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चियों का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने का संकल्प लिया, टीना डाबी के साथ उनकी मुलाकात इसी दौरान हुई जिस पर उन्होंने उनके काम की तारीफ की.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »