चार बच्चों के पिता ने 13 साल की लड़की से किया रेप, इंसाफ नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी

राजस्थान के भरतपुर में रेप की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. शौच के लिए गई 13 साल की नाबालिग लड़की को उसी के पड़ोसी और चार बच्चों के पिता ने अगवा कर लिया और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ने थाने में कहा है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वो वहीं आग लगाकर जान दे देगी.

Advertisement
रेप पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार रेप पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

सुरेश फौजदार

  • भरतपुर,
  • 09 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • भरतपुर में शौच करने गई लड़की से रेप
  • पड़ोसी पर रेप का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

राजस्थान के भरतपुर में पड़ोसी पर  13 साल की नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है. वह रात के समय घर से बाहर निकली थी जिसके बाद कथित तौर पर पड़ोसी ने उसका अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. दुष्कर्म करने वाला आरोपी 4 बच्चों का पिता है. 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. यह घटना बयाना थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां पीड़ित के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ बेटी से रेप की शिकायत थाने में दर्ज कराई है.

Advertisement

शिकायतकर्ता ने कहा है मेरी नाबालिग बेटी रात के समय शौच करने निकली थी तभी पड़ोसी ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जब हमें इसकी जानकारी हुई तो आरोपी के परिजनों से हमने बात की मगर परिजनों ने कह दिया कि वो (आरोपी) कहां है उन्हें कुछ पता नहीं है.

वहीं पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 

पीड़ित लड़की अपने माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी जहां उसने हंगामा भी किया और कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मैं यही थाने के अंदर आग लगाकर आत्महत्या कर लूंगी. 

वहीं बयाना के सीओ और जांच अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है की शौच करने गई उसकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी ने रेप किया है. पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है. इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »