SP की फर्जी प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी, इस गलती से पकड़ा गया तालीम खान

अलवर के रामगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर एसपी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले आरोपी तालीम खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में दर्ज साइबर ठगी के मामले में वांछित था. संयुक्त कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल साइबर क्राइम पुलिस के सुपुर्द किया गया.

Advertisement
एसपी के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी (Photo: Screengrab) एसपी के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

अलवर जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर बड़े अधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करता था. 

रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तालीम खान पुत्र इस्माइल खान निवासी कोटा खुर्द थाना रामगढ़ जिला अलवर के रूप में हुई है. आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के साइबर क्राइम थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था. उसके खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

Advertisement

अधिकारियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उच्च अधिकारियों और पदाधिकारियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को झांसे में लेता था. इसके बाद वह उनसे पैसे की ठगी और उगाही करता था.

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मिथुन कुमार के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी. इस फर्जी आईडी के जरिए उसने लोगों से रुपये की ठगी की. मामला सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया.

मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है. इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस राजस्थान पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया. रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

तालीम खान को गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस को सौंपा

डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि आरोपी को विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना पूर्व मेदिनीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. सोमवार दोपहर बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को रामगढ़ एसडीएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement