राजस्थान: घर में सो रहे शख्स पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत

भिवाड़ी में बदमाशों ने घर में सो रहे शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में शख्स को उपचार के लिए टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया.

Advertisement
गांव में तनाव की स्थिति. गांव में तनाव की स्थिति.

हिमांशु शर्मा

  • भिवाड़ी,
  • 27 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

राजस्थान के भिवाड़ी में बदमाशों ने घर में सो रहे शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया. फिर अलवर से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. मगर, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मौत की खबर मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, टपूकड़ा के मिर्चुनी गांव निवासी अरशद 23 सितंबर की देर शाम घर में सो रहा था. इसी दौरान 4 से 5 हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस दौरान अरशद के सिर और हाथ में गोली लग गई. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया. मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- लेदर की बेल्ट से घोंट दिया था पति का गला, हत्या की दोषी पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

अलवर से जयपुर कर दिया गया रेफर 

वहीं, मौजूद लोगों ने अरशद को उपचार के लिए टपूकड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि अरशद के सिर में गोली फंसी हुई थी. इसलिए उसकी हालत गंभीर थी. 

Advertisement

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

जयपुर में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह अरशद की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, तो गांव में मौत की खबर मिलते ही तनाव की स्थिति बन गई. स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई. अरशद के दोस्त साबिर ने बताया कि अरशद का कुछ युवकों से विवाद चल रहा था. इससे पहले उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तीन-चार बार शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसी कारण यह घटना हुई.

मामले में DSP ने कही ये बात

तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया है. इस संबंध में आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »