राजस्थान: टोंक में रफ्तार का कहर, बस-बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत

राजस्थान के टोंक में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार बस और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई. इसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दो बुजुर्गों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक शख्स ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
बस ने बाइक सवारों को रौंदा बस ने बाइक सवारों को रौंदा

aajtak.in

  • टोंक,
  • 12 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

राजस्थान के टोंक में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. देवली एनएच 52 पर तेज रफ्तार बस ने बाड़ा तिराहे के पास बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों के नाम राधाकिशन जाट, चहु देवी और मेहराम है. पुलिस ने बताया कि दोनों वृद्ध पति-पत्नी थे, जबकि मेहराम उनका पड़ोसी था. हादसा इतना भयावह था कि बाइक से टक्कर होने के बाद बस डिवाइडर पार कर दो लोगों को काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई.

Advertisement

हादसे के बाद फरार हो गया ड्राइवर 

घटना के बाद सरकारी बस का चालक यात्रियों और बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों पालड़ी गांव के रहने वाले थे. बस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में बस में तोड़फोड़ भी की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाने की पुलिस और टोंक के डीएसपी सालेह मोहम्मद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. 

कोटा से जयपुर जा रही थी बस 

घटना को लेकर टोंक के डीएसपी सालेह मोहम्मद ने बताया, "घटना लगभग 11 बजे हुई. कोटा से जयपुर जा रही तेज रफ्तार लोक परिवहन निगम की बस ने पालड़ी कट पर बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार एक महिला वहीं गिर गई, जबकि दो लोगों को बस काफी आगे तक घसीट कर ले गई. हादसे के बाद से चालक फरार है."

Advertisement

(इनपुट - मनोज तिवारी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »