बरसाती तालाब में नहाने गए 5 दोस्तों में से 2 गहरे पानी में डूबे; ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाले गए मुश्तफा और अरहान के शव

राजस्थान के ब्यावर में बरसाती तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. सूचना के बाद SDRF और दमकल की टीम ने करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों के शव बाहर निकाले हैं.

Advertisement
ब्यावर के नून्द्री मेन्द्रातान में बड़ा हादसा.(Photo:Screengrab) ब्यावर के नून्द्री मेन्द्रातान में बड़ा हादसा.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • ब्यावर (अजमेर),
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

ब्यावर के नून्द्री मेन्द्रातान डंगवाड़ा स्थित एक बरसाती तालाब में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पानी में नहाने उतरे 5 दोस्तों में से दो मासूम बच्चे गहरे पानी में चले जाने से डूब गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला जा सका.

Advertisement

दरअसल, मेहंदी चौक जामा मस्जिद क्षेत्र का निवासी आसिफ का 9 वर्षीय पुत्र मुश्तफा और गुंजन नगर निवासी मोहम्मद अयूब का 11 वर्षीय पुत्र अरहान अपने तीन अन्य साथियों के साथ डंगवाड़ा स्थित बरसाती तालाब में नहाने गए थे.

नहाते समय अचानक अरहान और मुश्तफा संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में समा गए. उन्हें डूबता देख किनारे पर खड़े अन्य बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. बच्चों का शोर सुनकर आसपास के खेतों और गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी.

अमृतकौर अस्पताल पहुंचाए गए शव 
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ दमकल और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की. ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मासूमों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया.

Advertisement

पुलिस ने दोनों शवों को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया है. हादसे की जानकारी मिलते ही SDM दिव्यांश सिंह और DSP राजेश कसाणा ने अमृतकौर अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. साथ ही शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »