रूम हीटर बना काल... एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, जिंदा जल गई 2 महीने की मासूम

अलवर में रूम हीटर एक परिवार के लिए काल बन गया. पति-पत्नी अपनी दो महीने की मासूम बच्ची के साथ कमरे में हीटर चलाकर सो रहे थे. रात में अचानक हीटर से आग लग गई. इससे बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Advertisement
दंपती का फाइल फोटो. दंपती का फाइल फोटो.

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 24 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

राजस्थान के अलवर में रूम हीटर एक परिवार के लिए काल बन गया. पति-पत्नी अपनी दो महीने की मासूम बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे. उन्होंने ठंड से बचने के लिए कमरे में हीटर चला रखा था. रात में हीटर से आग लग गई. इससे बाप-बेटी की मौके पर जबकि महिला की अस्पताल में मौत हो गई. इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया.

Advertisement

घटना शेखपुर थाना इलाके के मुंडाना गांव की है. यहां रहने वाले दीपक ने जयपुर की संजू यादव से 2 साल पहले लव मैरिज की थी. दो महीने पहले उनके घर बेटी ने जन्म लिया था. दीपक और संजू कमरे में हीटर चलाकर सो रहे थे. रात में अचानक हीटर से आग लग गई. इससे दीपक और उसकी बेटी निशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई.

कपड़ों में लगी आग देखते ही देखते रजाई तक पहुंच गई

उपचार के लिए उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. ग्रामीण व पुलिस ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे ज्यादा हीटिंग होने के कारण कपड़ों में आग लग गई थी. उसके बाद आग तेजी से फैली और रजाई तक पहुंच गई.

Advertisement

शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे

इससे तीनों उसकी लपटों में घिर गए. चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे. मगर, तब तक पूरा कमरा जल चुका था. ग्रामीणों ने जैसे-तैसे तीनों को बाहर निकाला. इसमें बाप-बेटी की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला 80% से ज्यादा जल चुकी थी. एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में महिला का इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement