होर्मुज स्ट्रेट कब खुलेगा? पूरी दुनिया यही सवाल पूछ रही है. और जिस अमेरिका की वजह से ये स्ट्रेट बंद हुआ है. जिस अमेरिका की वजह से होर्मुज स्ट्रेट में दुनिया का तेल और गैस फंसा हुआ है. उसके राष्ट्रपति कह रहे हैं कि इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है. दुनिया के देश चाहें तो ये स्ट्रेट खुद खुलवा लें. मतलब बिना दुनिया को पूछे पहले तो अमेरिका ने ईरान पर हमला किया. जब ईरान ने ये स्ट्रेट चोक कर दिया तो अब अमेरिका कह रहा है कि अपना अपना देख लो, हम तो जीत गए.