आज विशेष में बात जंतर मंतर की.. जिसे कल ही सरकार ने प्रदर्शन की जगहों से हटा दिया है.. यानी अब कोई भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन नहीं कर पाएगा.. और इसको अब विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बना लिया है. आज दिल्ली में राहुल गांधी के घर पर जो इंडिया ब्लॉक और विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई, उसमें जंतर मंतर का मुद्दा उठा. सभी विपक्षी पार्टियों ने जंतर मंतर को प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटाने की निंदा की है और इसके खिलाफ भी अब आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है.