आज बात करेंगे गाजियाबाद के खोड़ा की. जहां बकरीद के दिन 17 साल के एक नाबालिग लड़के सूर्या की हत्या की गई थी. सूर्या की हत्या का आरोपी असद नाम का शख्स पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. और अब असद के घर पर बुल्डोजर एक्शन की तैयारी है. सूर्या चौहान के परिवार की पहले दिन से ही ये डिमांड थीं. आज गाजियाबाद की नगर पालिका ने असद के घर पर अवैध कब्जे का नोटिस चिपका दिया है. और 15 दिन में जवाब मांगा है.