मौसम कभी राहत देता है तो कभी आफत बनकर चुनौती पेश करता है. मौसम की मनमर्जियां लोगों के आम जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करती है. इसी मौसम के बदलते तेवरों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. भारत के अलग-अलग हिस्से हों या दुनिया का कोई दूसरा इलाका हो मौसम का सितम जारी भी है और सब पर भारी भी.