देश भर में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है. पहाड़ी इलाके हों या मैदानी, मेट्रो शहर हों या फिर गांव, बरसात का प्रकोप हर जगह है. भारत में हर साल की तरह इस बार भी हालात ऐसे ही बन रहे हैं. तबाही नॉनस्टॉप देश के अलग-अलग इलाकों को सीधे प्रभावित कर रही है. हिमाचल से उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों तक कहीं भूस्खलन, कहीं फ्लैश फ्लड जिंदगी की रफ्तार को रोक रही है. देखें.