अगस्त का आधा महीना बीत गया है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मॉनसून कमजोर होने की जगह और जोर पकड़ता दिख रहा है. पहाड़ से मैदान तक जमकर बादल बरस रहे हैं. कहीं नदियां उफान पर हैं, कहीं सड़कें जलमग्न हैं. बारिश के साथ लैंडस्लाइड ने जिंदगी की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मौसम विभाग की मानें तो लौटता हुआ मॉनसून और खतरनाक हो सकता है. देखें.