लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा का आखिरी वीडियो सामने है. मौत से पहले शिवा जिस फ्लैट में था, उस वक्त वहां मौजूद तमाम लोग पुलिस गिरफ्त में हैं. जिस लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे के साथ शिवा रहता था, वो श्रद्धा भी पिछले एक हफ्ते से जेल में है. शिवा की मौत के 20 दिन गुजर चुके हैं और इन सबके बावजूद पुलिस ये नहीं पता लगा सकी हैं कि शिवा की मौत की वजह क्या थी. देखें वारदात.