पिछले साल भारत में वुमेंस आईसीसी वर्ल्डकप हुआ था, ये खिताब भारत ने अपने नाम किया था. इसी वर्ल्डकप का एक मैच खेलने ऑस्ट्रलियाई वुमेंस टीम भारत के इंदौर पहुंची थी. जहां एक ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना हुई. इस सिलसिले में इंदौर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था. लेकिन पुलिस को ये नहीं मालूम था कि छेड़खानी के आरोप में जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 11 साल पुराने एक कत्ल का राज खोल देगा. देखें वारदात.