ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्मी चीफ को पद से हटा दिया. इसके बाद एफबीआई निदेशक के इस्तीफे की खबर भी सामने आई. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी तनाव का असर अपने ही सिस्टम पर दिखा रहे हैं. ये फैसले ऐसे समय में लिए गए हैं जब मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है और अमेरिका की रणनीति लगातार बदलती नजर आ रही है. माना जा रहा है कि युद्ध के दौरान ट्रंप की इस कार्रवाई से अमेरिकी सेना मुशिकल में पड़ सकती है.