अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने भारत दौरे के दौरान पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक स्मारक की वास्तुकला और खूबसूरती की सराहना की. आगरा दौरे के दौरान उन्होंने ताजमहल को दुनिया की सबसे अनमोल धरोहरों में से एक बताया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने स्मारक परिसर का भ्रमण किया और भारत की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा.