दुनिया एक ऐसे महा-संकट की दहलीज़ पर खड़ी है, जहां से वापसी का रास्ता साल 2027 तक खिंच सकता है. और ये हम नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासिर कह रहे हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी ने पूरी दुनिया की नसों में दौड़ने वाले तेल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. अरामको ने चेतावनी दी है कि ये इतिहास का 'सबसे बड़ा एनर्जी सप्लाई शॉक' है.