ट्रेड डील के विरोध में एक तरफ किसान सड़कों पर उतरे तो दूसरी तरफ विपक्ष भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने में जुट गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोके जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री दुनिया के देशों के बीच बातचीत करा सकते हैं, तो अपने किसानों से भी बात करनी चाहिए.