महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर असहमति खुलकर सामने आने लगी है. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता और विधायक अब्दुल सत्तार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन में उनकी पार्टी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धीरे-धीरे सहयोगी दलों के राजनीतिक आधार को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है. सत्तार के बयान के बाद महायुति में अंदरूनी खींचतान और बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं.