रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' फिल्म को चीन में 'द लेजेंड ऑप द प्रिंस' के टाइटल से रिलीज किया जा रहा है. साथ ही वहां इसे नितेश तिवारी के नाम के फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जाएगा. नितेश इसलिए क्योंकि उनके डायरेक्शन में बनी दंगल ने चीन में रिकॉर्ड 1300 करोड़ रुपए कमाए थे. साथ ही चीन दुनिया में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स वाला देश है जहां 90 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स है. अगर रामायण 10 हजार स्क्रीन्स पर भी रिलीज होती है तो भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है.