मनोज वाजपेयी की नई फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. देश में 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर यह फिल्म बनाई गई है जिसमें मनोज वाजपेयी का किरदार उस समय के गवर्नर एस वेंकटरमण से प्रेरित है. इस फिल्म में उस वक्त की चुनौतियों और फिर उसके बाद भारत की नीतियों में बदलाव को प्रमुखता से दिखाया गया है. ट्रेलर में उस दौर की राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों की झलक देखने को मिल रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, देखें मूवी मसाला.