यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर अमेरिका में भी अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और शुरुआती रिसपॉन्स अच्छा बताया जा रहा है. खास बात ये है कि अमेरिका में टॉक्सिक का प्रीमियर 25 अगस्त को होने वाला है. यानी भारतीय रिलीज के पहले ही वहां के दर्शकों को फिल्म देखने का मौका मिलेगा. फिल्म अमेरिका में 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है.