बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पहले और दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. कुल 57 सीटों के लिए उम्मीदवर घोषित किए गए. बीजेपी 56 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाघमुंडी सीट पर AJSU उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. लेकिन इस घोषणा के साथ ही बीजेपी ने नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को ममता के सामने चुनावी मैदान में उतार दिया है. सबकी नजर नंदीग्राम पर टिकी थी. अब दोनों खेमे ने उम्मीदवारों के औपचारिक एलान के साथ ही नंदीग्राम एक बार फिर बंगाल के संग्राम का मैदान बन गया है. ममता, शुभेंदु को नंदीग्राम के चक्रव्यूह में घेर रही हैं, या खुद उसी में उलझ रही हैं, ये राजनीति के विश्लेषण का विषय है, लेकिन तय है कि नंदीग्राम का मुकाबला सबसे बड़ा और रोचक होगा. देखें खबरदार, चित्रा त्रिपाठी के साथ.