योगी का अयोध्या आना ऐसे समय में हुआ है, जब राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोप तूफान खड़ा कर चुका है. SIT की जांच का आज पांचवां दिन है. लेकिन, जब मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े लोग ही संदेह के घेरे में हैं, तब विपक्ष को राम के मुद्दे पर पहली बार BJP को घेरने का बड़ा मौका हाथ लगा है. हालांकि आज योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवायीं वो आज उपदेश दे रहे हैं.