पेपर लीक के मुद्दे पर छिड़ी लड़ाई अब पेलेट गन पर आ गई है. पेपर लीक रोकने के बिल पर चर्चा के दौरान आज राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला. कल लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद से ही पेलेट गन के मुद्दे पर पूरा विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. आज संसद के बाहर भी विपक्ष ने पोस्टर लेकर पेलेट गन पर सरकार को बैकफुट पर लाने की कोशिश की. देखें हल्ला बोल.