देश में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के शिकार मरीजों की संख्या बढकर 81 हो गई है. कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल ना हो इसके लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने कई उपाय किए हैं. इटली में फंसे भारतीयों के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है. यूपी में 22 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. बिहार में भी 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद है. IPL की तारीखें बढ़ा दी गई हैं.