राजकोट नगर निगम द्वारा अबतक का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया गया है. मुनिसिपल कॉर्परेशन में नदी के किनारे जंगलेश्वर इलाके में अबतक का सबसे बड़ा अभियान चलाया गया. इस अभियान में अबतक 1450 से ज्यादा अवैध मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है. और पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो चुका है.