गुजरात के पाटण जिले में बेलाग अफसरशाही और सिस्टम की लापरवाही ने चार-चार जिंदा बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया. ये लोग 2 महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर बता रहे है ये लोग अभी जिंदा है और उन्हें कागज पर भी जिंदा सिद्ध कर दिया जाए. लेकिन 4-5 दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी इन लोगों की कोशिश नाकाम रहीं.