गुजरात कई इलाकों में तेल का संकट गहरा गया है. कच्छ जिले में लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है और घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. कांडला और मुंद्रा पोर्ट से जुड़े ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स कारोबार पर ईंधन की कमी का बड़ा असर पड़ा है, जिससे माल ढुलाई की रफ्तार धीमी हो गई है. डीजल की कमी के कारण हजारों ट्रक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े हैं, जबकि समय पर कंटेनर और सामान पोर्ट तक नहीं पहुंच पाने से आयात-निर्यात गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं.