उत्तर प्रदेश में बढ़ते ‘गन कल्चर’ और आपराधिक छवि वाले लोगों को दिए गए शस्त्र लाइसेंस को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों से पूछा है कि गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद बाहुबलियों और दबंग नेताओं को आखिर किस आधार पर हथियारों के लाइसेंस जारी किए गए. हाईकोर्ट ने इस मामले में कई चर्चित नामों का पूरा रिकॉर्ड तलब करते हुए यह भी जानना चाहा है कि उनके खिलाफ कितने केस दर्ज हैं और उन्हें किस तरह की सरकारी सुरक्षा दी गई है.