2014 के चुनावी बिगुल को कौन भूला होगा. अब तैयारी हो रही है 2019 से पहले दिंसबर 2018 यानी 5 महीने पहले ही आम चुनाव देश में हो जाएं. जिस वक्त राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव होगें उसी के साथ लोकसभा चुनाव का भी दांव खेल दिया जाए. पहली बार चुनाव का दांव बड़े स्तर पर खेलने की तैयारी हो रही है तो जनता की मानसिकता को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने की बात भी है.