लोकतंत्र में सत्ता कितनी भी अभेद्य क्यों न दिखे, लेकिन जब देश का युवा सड़कों पर उतरता है तो बड़े से बड़े राजनीतिक दुर्ग की दीवारें दरक जाती हैं. नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर पिछले 50 दिनों से जारी देशव्यापी छात्र आंदोलन के आगे आखिरकार मोदी सरकार को झुकना पड़ा है. 24 छात्रों के भविष्य, उनकी रातों की नींद और आंसुओं का हिसाब मांगने सड़कों पर उतरे छात्रों की आज ऐतिहासिक महाजीत हुई है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जनदबाव के सबसे भारी बवंडर के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. देखें दंगल.