आज सबसे पहले हम आपको दिल्ली में हो रही उस AI समिट में लेकर चलेंगे जिसे पूरी दुनिया India’s AI Moment कह रही थी, लेकिन एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की धोखाधड़ी ने इसकी साख पर बट्टा लगा दिया. जहां देश की तमाम प्रतिभाएं अपनी मेहनत और कौशल के दम पर देश को Artificial Intelligence की रेस में आगे जाने की कोशिश कर रही थीं, वहां Galgotias University ने इस AI समिट में 'चाइनीज माल' चेपते हुए बड़ी ही निर्लज्जता से उसे अपने 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का प्रोडक्ट बता दिया.