आज PM मोदी ने राज्यसभा में 97 मिनट लंबा भाषण दिया, इस भाषण में इतिहास की धूल से लेकर भविष्य की नींव तक की पूरी यात्रा समाई हुई थी और साथ ही ये भाषण उस विपक्ष के लिए भी एक कड़ा संदेश था जो प्रधानमंत्री मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाता है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लव जिहाद से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. UP के बस्ती ज़िले से नया मामला सामने आया है, जिसने कई लोगों के होश उड़ा दिए हैं, सिर्फ इस एक मामले में 350 हिन्दू लड़कियों को पीड़ित बताया जा रहा है और जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की जड़ तक जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं. OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित टाइटल के साथ एक फिल्म रीलीज होने वाली है. जिसमें मनोज बाजपेयी लीड एक्टर हैं। ये फिल्म मशहूर डायरेक्टर नीरज पांडेय ने बनाई है. फिल्म का ट्रेलर रीलीज होने के बाद से ही इसके टाइटल को लेकर देशभर में बवाल मच गया है. आरोप है कि इस फिल्म के टाइटल से ब्राह्मण समाज को अपमानित किया गया है. मशहूर शायर मुनव्वर राणा का परिवार एक बार फिर चर्चाओं में है. इस बार मामला तीन तलाक का है. मुनव्वर राणा की सबसे छोटी बेटी हिबा राणा ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ लखनऊ के सआदतगंज थाने में तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में तीन तलाक रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है.