बिहार के जमुई जैसी ही एक शर्मनाक घटना ओडिशा के ढेंकनाल से सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां बीच सड़क पर एक युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की गई. यह पूरी घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पीड़ित युवती रोते और गिड़गिड़ाते हुए आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगा रही है, लेकिन उन युवकों को उस पर जरा भी तरस नहीं आया. यह डरावना वीडियो ढेंकनाल और कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का है.