ऑयल टैंकर से निकले 30 से ज्यादा मवेशी... स्पीड देख गांव वालों को हुआ था शक, अंदर का नजारा देख अफसर भी चौंक गए

ओडिशा के मयूरभंज जिले से सामने आई कहानी चौंका देने वाली है. सड़क पर एक ऑयल टैंकर भाग रहा था. उसकी रफ्तार देख कुछ लोगों को शक हुआ. लोग पीछे चल पड़े. पुलिस को खबर दी. फिर एक पुल के पास टैंकर को रोका और जब उसे खोला गया तो अंदर तेल की जगह 30 से ज्यादा मवेशी मिले.

Advertisement
स्पीड में जाते देख लोगों ने किया टैंकर का पीछा. (Photo: Sreengrab) स्पीड में जाते देख लोगों ने किया टैंकर का पीछा. (Photo: Sreengrab)

अजय कुमार नाथ

  • मयूरभंज,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

सड़क पर एक टैंकर तेज रफ्तार में भाग रहा था. देखने में बिल्कुल ऐसा, जैसे किसी जगह तेल पहुंचाने जा रहा हो. लेकिन गांव के कुछ लोगों को उसकी रफ्तार खटक गई. उन्होंने सोचा, आखिर इतना तेज क्यों भाग रहा है? फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. लोगों ने टैंकर का पीछा शुरू कर दिया. पुलिस को खबर दी गई. टैंकर को एक पुल के पास रोक लिया गया. तलाशी ली गई तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. टैंकर के अंदर तेल नहीं, बल्कि 30 से ज्यादा मवेशी होने की बात सामने आई.

Advertisement

मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले का है. कहानी बांगिरिपोशी इलाके की है. यहीं एक बड़ा टैंकर बिशोई की तरफ से कालाबड़िया की ओर जा रहा था. सड़क पर इसकी रफ्तार काफी तेज थी. स्थानीय लोगों की नजर टैंकर पर पड़ी. पहली नजर में शायद किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन रफ्तार ने शक पैदा कर दिया.

यह भी पढ़ें: रास्ते में कार रोकी, मवेशी को उठाकर अंदर डाला और फरार हो गए चोर... CCTV में कैद हुई पूरी करतूत

फिर कुछ लोग उसके पीछे लग गए. अब सवाल था कि टैंकर आखिर जा कहां रहा है और इतनी जल्दी में क्यों है? लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी. पुलिस एक्टिव हुई और टैंकर को रोकने की कोशिश शुरू हुई. कुछ देर बाद उसे पुनासिया रेलवे गोला ब्रिज के पास रोक लिया गया.

Advertisement

अब तक मामला सिर्फ एक तेज रफ्तार टैंकर का था. लेकिन जैसे ही पुलिस ने उसकी तलाशी ली, कहानी बदल गई. पुलिस के मुताबिक, टैंकर के अंदर 30 से ज्यादा मवेशी मिले. जिस गाड़ी को बाहर से देखकर ऑयल टैंकर समझा जा रहा था, उसके अंदर जानवरों को ले जाया जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया. ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू कर दी गई.

अब पुलिस के सामने कई सवाल हैं. इतने सारे मवेशी टैंकर के अंदर कैसे पहुंचे? उन्हें कहां से लाया गया था? कहां ले जाया जा रहा था? और क्या ड्राइवर और हेल्पर ही इस पूरी कहानी के जिम्मेदार हैं या इसके पीछे कोई और भी है? फिलहाल पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है.

यह भी पढ़ें: '2 साल बाद MP की सड़कों पर कोई आवारा मवेशी नहीं दिखेगा', BJP सरकार ने विधानसभा में किया वादा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जांच का मकसद यह पता लगाना है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. इस कहानी में दिलचस्प किरदार पुलिस से पहले नजर रखने वाले वही स्थानीय लोग हैं, उन्होंने बस सड़क से गुजरते टैंकर की रफ्तार देखी और उन्हें कुछ गड़बड़ लगी.

Advertisement

उन्होंने पीछा किया. फिर पुलिस को बताया. और आखिरकार वही शक एक बड़े मामले तक पहुंच गया. सोचिए, अगर किसी ने टैंकर की रफ्तार पर ध्यान ही नहीं दिया होता तो? शायद टैंकर आगे निकल जाता और उसके अंदर क्या था, यह पता ही नहीं चलता. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

पुलिस ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाने की तैयारी थी. यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि टैंकर बाहर से वही था, जो आमतौर पर सड़क पर तेल ले जाते हुए दिखाई देता है. लेकिन इस बार उसके अंदर तेल नहीं था. अंदर 30 से ज्यादा मवेशी थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »