ग्वालियर में शनिवार रात को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बेरहमी से कुचल दिया. यह हादसा चिनार रोड पर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जहां नवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में भक्त देवी दर्शन के लिए एकत्र हुए थे. बेकाबू होकर आए इस तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से लगभग 40 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.