मध्य प्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. इसके तहत शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. हालांकि, इसी सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है. कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग पर स्थित शाही मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को हटाने को लेकर तनाव पैदा हो गया है. प्रशासन का कहना है कि उन्होंने स्थानीय समाज के लोगों और शहर काजी के साथ आपसी सहमति से इस हिस्से को हटाने का फैसला किया था. कुछ लोगों ने खुद ही मस्जिद के उस हिस्से को हटाने का काम भी शुरू कर दिया था जो सड़क की जद में आ रहा था. लेकिन तभी उसी समाज के दूसरे गुट के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.